◾नदी को प्रदूषित करने का लगाया आरोप
◾डंपिंग जोन बनाकर मलबा निस्तारण की मांग
◾हाइवे पर चौड़ीकरण के कार्य से निकला मलबा नदी में गिराया
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में पहाड़ी कटान का मलबा शिप्रा नदी क्षेत्र में डाले जाने पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की एक ओर नदी की साफ व स्वच्छ रखने को अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं पहाड़ी कटिंग का मलबा नदी में डाल दिया गया है। लोगों ने डंपिंग जोन चिह्नित कर मलबे के निस्तारण की मांग उठाई है। चेताया है की यदि मनमानी की गई तो फिर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
सोमवार को हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में हाइवे चौड़ीकरण का कार्य शुरु होने के साथ ही मनमानी भी शुरु हो गई। भारी भरकम लोडर मशीन से काटी गई थुआ की पहाड़ी का मलबा हाइवे के ठिक नीचे बहने वाली शिप्रा नदी में डाल दिया गया। नदी में मलबा डाले जाने से क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है आरोप लगाया है की लगातार नदी को साफ सुथरा बनाए रखने को लगातार अभियान चलाए जा रहे और वही अब मलबा नदी में डाल दिया गया है। गोविंद सिंह, विरेंद्र सिंह, मनीष, दीपक सिंह आदि ने नदी क्षेत्र में मलबा डालने पर आपत्ति जताई है। एनएच प्रशासन से डंपिंग जोन चिह्नित कर मलबे का निस्तारण किए जाने की मांग उठाई है।




