◾छिमी – मटेला गांव में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्री गणेश
◾ कलश यात्रा व भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय
◾ 28 अप्रैल को महाआरती व पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ होगा पारायण

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के छीमी मटेला गांव में विधि विधान से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा।

छिमी मटेला गांव में पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। धर्माचार्य सुनील कुमार जोशी ने यजमान प्रकाश चंद जोशी व दीपा जोशी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। विशेष मंत्रोचार के साथ गणेश पूजा, लक्ष्मी नारायण स्थापना के बाद गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। भजन कीर्तन से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास आचार्य विजय पांडे ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर की सच्ची आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है साथ ही तमाम कष्टों का निवारण होता है। कथा सुनने आसपास के कफलाड़, छिमी, छियोडी, बसगांव, कमोली, पालड़ी, सुयालबाडी़, सुयालखेत, खीनापानी, नैनीपुल, सिरसा, ढोकाने आदि के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। 28 अप्रैल को सुबह सूर्य देव पूजन, हवन यज्ञ, उत्तर महात्म कथा, गोदान, व्यास पूजन, कन्या पूजन, सय्यादान तथा दोपहर में पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!