◾प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में अहम जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों में खुशी
◾संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी विरेंद्र सिंह बिष्ट को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। विरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती व व्यापारियों के हित में संघर्ष की बात कही है।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती को नई इकाइयों के गठन के साथ ही तेज तर्रार व्यापारियों को बढ़ीं जिम्मेदारी सौंपने का कार्य भी तेज कर दिया है। संगठन के प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता की संस्तुति पर छडा़ – खैरना के व्यापारी विरेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। संगठनात्मक मजबूती को एकजुटता के साथ कार्य करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को कार्य करने की बात कही है। विरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर व्यापारी नेता राकेश जलाल, मनीष तिवारी, संजय बिष्ट, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, सुनील मेहरा, भास्कर त्रिपाठी, सुरेश जोशी, दीवान सिंह, मनोज नैनवाल, रविन्द्र सिंह आदि ने खुशी जताई है।
