◾जगह जगह हाइवे पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
◾ व्यापारियों ने संबंधित विभाग पर लगाया लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जहां वाहन चालकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पैदल आवाजाही करने वालों पर भी जगह जगह खतरा मंडरा रहा है। हाइवे पर भूधंसाव बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। व्यापारी नेताओं ने हाइवे पर खतरा टालने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन बदहाली से कराह रही है। जहां एक ओर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है वहीं दूसरी अब पैदल आवाजाही करने वालों पर भी खतरा मंडरा रहा है। दोपांखी, लोहाली, भोर्या बैंड, जौरासी आदि तमाम स्थानों पर हाइवे से नदी की ओर बने सुरक्षात्मक कार्य ध्वस्त पड़ें है। आसपास के गांवों के लोग हाइवे पर पैदल आवाजाही कर गांवों को रुख करते हैं ऐसे में जगह जगह हाइवे से खाई की ओर गिरने का खतरा बना हुआ है। व्यापारी नेता दीवान सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह, कुबेर सिंह जीना, विरेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने आरोप लगाया है की महत्वपूर्ण हाइवे पर लगातार खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। संबंधित विभाग लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमदा है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द हाईवे पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
