🔳जमीन पर्यटन विभाग के खाते में हो चुकी है दर्ज
🔳मंडल अध्यक्ष ने लगाए हैं गंभीर आरोप
🔳शिप्रा नदी के बहाव क्षेत्र में भी खड़ी हो रही बहुमंजिला इमारतें
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर कैंची क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष के सरकारी जमीनों पर धड़ल्ले से कब्जे किए जाने का आरोप लगाने के बाद हड़कंप मचना तय माना जा रहा है। बेतरतीब ढंग से नदियों किनारे हो रहे निर्माण कार्यों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
कैंची क्षेत्र में निर्माण कार्यों की बाढ़ सी आ गई है। उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के नजदीक किए जा रहे निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह ने भी पर्यटन विभाग की पार्किंग के आसपास सरकारी घोषित हो चुकी जमीन पर निर्माण कार्य किए जाने का आरोप लगा हड़कंप मचा दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने सरकारी जमीनों पर धड़ल्ले से किए जा रहे कब्जे पर गहरी नाराजगी भी जताई है साथ ही मिलीभगत से अवैध कब्जे करवाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद ने सरकारी जमीन का सीमांकन होने तथा अवैध निर्माण मिलने पर उसे ध्वस्त करने का दावा जरुर किया है पर सवाल उठ रहा है की शिप्रा नदी के बहाव क्षेत्र के नजदीक तक हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाने में नाकाम प्रशासन क्या अब नियमों की धज्जियां उड़ा किए जा रहे निर्माण कार्यों पर अंकुश लगा पाएगा।




