🔳अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने पर जताई नाराजगी
🔳स्वास्थ्य विभाग पर लगाया उपेक्षा किए जाने का आरोप
🔳जल्द सेवा सुचारु किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सीएचसी गरमपानी में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने पर व्यापारियों के बाद अब पंचायत एवं प्रतिनिधियों ने भी नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान तिवाड़ी गांव रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है की गांवों से गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड को अस्पताल पहुंच रही है पर सेवा ठप होने से महिलाओं को वापस लौटना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने जल्द सेवा सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।
तमाम गांवों के मध्य में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित पड़े होने से परेशानी बढ़ते ही जा रही है। व्यापारियों के नाराजगी जताते जाने के बाद अब पंचायत प्रतिनिधियों का पारा चढ़ने लगा है। बेतालघाट ब्लॉक के तिवाड़ीगांव ग्राम पंचायत के प्रधान रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है की पिछले तीन दिनों से गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड को अस्पताल पहुंच रही है पर सेवा ठप होने से गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। लगातार मांग उठने के बावजूद सुध नहीं लिया जाना समझ से परे है। ग्राम प्रधान ने दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो फिर ग्राम प्रधानों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।




