🔳 स्कूलों में छुट्टी के समय डंपरों की आवाजाही रोकने पर भी जोर
🔳 सेठी क्षेत्र में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने की भी मांग
🔳 एसएसपी ने मताहतो को दिए कार्रवाई के निर्देश
🔳 निर्माणाधीन थाना भवन का भी लिया जायजा

[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने बेतालघाट पहुंचकर पुलिस चौपाल में जनसमस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने गांवों में बिक रही अवैध शराब व बाजार में जुएं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। स्कूलों की छुट्टी के समय डंपरों की आवाजाही रोकने तथा तल्ली सेठी क्षेत्र में चौकी स्थापित किए जाने की मांग उठाई ।एसएसपी ने मताहतो को ठोस कार्रवाई के निर्देश दे क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने निर्माणधीन थाना भवन का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने बेतालघाट थाना भवन का निरीक्षण कर प्रभारी व कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को सभी सुरक्षात्मक पहलुओं व निर्माण मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य तय समय पूरे करने के निर्देश दिए।रिबाउंड हैमर मशीन से बीम व कॉलम की स्ट्रेंथ को भी माप।, निर्माण सामग्री व मानचित्र को देख कमियों को दुरुस्त करने को कहा। मिनी फायर निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने पर चर्चा की। बेतालघाट पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने एसएसपी का स्वागत किया। थाना परिसर में लगी चौपाल में ग्रामीणों ने गांवों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब तथा बाजार क्षेत्र में खुलेआम हो रहे जुएं पर गहरी नाराजगी जताई। भाजपा नेता दिलीप सिंह बोहरा ने सेठी क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने पर जोर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने स्कूलों की छुट्टी के समय डंपरों की आवाजाही रोकने तथा बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने व फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग उठाई। एसएसपी ने थाना प्रभारी को सभी मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साफ कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसपी नैनीताल डा. जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, देवेंद्र राजपूत, हेमा ऐठानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दिलिप सिंह नेगी, कुलवंत सिंह जलाल, रमेश मेहरा, दयाल दरमाल, अतुल भंडारी, राजेंद्र जैडा, आनंद रावत, नवीन चमकनी, भारत राज, मीना आर्या, शीला बधानी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!