🔳 योग व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते आठ सिल्वर मेडल
🔳 विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मेधावियों को किया गया सम्मानित
🔳 विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुए सम्मान समारोह में जिला स्तरीय योग व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ ही पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
शनिवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या भारती आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के दम पर आठ सिल्वर मेडल प्राप्त कर साबित कर दिया है की बेटियां भी किसी से कम नहीं है। योग प्रतियोगिता में निधी, जानवी, कोमल कनिका, कोमल ने सिल्वर मेडल तथा प्रिती आर्या ने एथलेटिक्स गोला फेंक में तीसरा स्थान हासिल किया है। दमदार प्रदर्शन करने वाले सभी छात्राओं को विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान पूजा नेगी, कविता परिहार, रेखा गढ़िया, पलविंदर कौर, सुमन कांडपाल आदि मौजूद रहे।




