🔳 एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर थपथपाई पीठ
🔳 भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य का किया आह्वान
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी जताई खुशी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार से चोरी हुई स्कूटी की घटना का दूसरे दिन ही खुलासा करने व आरोपितों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी राजेंद्र सती को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। पुलिस कर्मी को सम्मानित किए जाने पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
बीते दिनों खैरना बाजार क्षेत्र से स्थानीय व्यापारी पुष्कर सिंह परिहार की स्कूटी चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बाजार में हुई घटना से क्षेत्र के लोग सख्ते में आ गए। हरकत में आई खैरना पुलिस की टीम ने घटना के खुलासे के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने हल्द्वानी निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों के स्कूटी चोरी के साथ ही क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ। चोरी की घटना के खुलासे में खैरना चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों राजेंद्र सती ने अहम भूमिका निभाई। राजेंद्र के बेहतर कार्यप्रणाली व घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर पीठ थपथपाई है। राजेंद्र सती को सम्मानित किए जाने पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह नेगी, फिरोज अहमद, दीवान सिंह, आंनद नेगी, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत आदि ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी है।

error: Content is protected !!