🔳 लोहाली गांव में हुई बैठक में योजना की जानकारी की गई साझा
🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 पंजीकरण के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
🔳 बैठक में महिलाओं ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी दी गई। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बताया की ग्रामीण भारत में रोजगार, सम्मान व सुरक्षा की मंशा के साथ ही भारत जी रामजी अधिनियम में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
शुक्रवार को लोहाली गांव में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकसित भारत जी राम जी की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पंचायती राज विभाग के पीयूष कुमार ने अधिनियम से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बताया की अधिनियम के तहत महिलाओं की एक तिहाई हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है। पंजीकरण से लेकर काम आवंटन, पहचान, भुगतान, निगरानी व शिकायत निवारण तक पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रुप से तय किया गया है।जी-रामजी ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मानजनक व सुरक्षित रोजगार का मजबूत माॅडल बन सकता है।अधिनियम के तहत ग्रामीण रोजगार गारंटी के लिए जब किसी परिवार का पंजीकरण होगा तो उसके सभी वयस्क सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। पत्नी, बेटी या परिवार की मुखिया सबका नाम दर्ज करना होगा। उन्हें अलग से आवेदन देने या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंजीकरण की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत की होगी जिससे अनावश्यक भाग-दौड़ भी बचेगी। कार्यक्रम का संचालन गौरव सिंह जलाल व कुंवर सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, पूरन सिंह, किशन सिंह, हिमांशु दानी, विरेंद्र बिष्ट, हरीश नेगी, जितू नेगी, हरक रावत, राम गैलाकोटी, नवीन सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, तेज सिंह, देव गडिया, श्याम सिंह, धना बिष्ट, नेहा नेगी, कमला जलाल, मंजू अधिकारी, पूजा महरा, ऊमा बिष्ट, पुष्पा रावत आदि मौजूद रहे।
