🔳 बाबा के दर पर मत्था टेक किया हनुमान चालीसा का पाठ
🔳 मंदिर प्रबंधक से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 तेज गेंदबाज के पहुंचने पर मुख्य गेट पर लगा प्रशंसकों का जमावड़ा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बाबा नीब करौरी के भक्तों में अब भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रहे श्रीसंत का नाम भी शामिल हो गया है। तेज गेंदबाज ने बाबा के दर पर शीश झुका हनुमान चालीसा का पाठ किया। लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक मंदिर में रहकर बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। श्रीसंत के आश्रम पहुंचने की सूचना पर प्रशंसकों का भी जमावड़ा लगा रहा।
बुधवार को भारतीय टीम में रहकर अपनी घातक गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले तेज गेंदबाज श्रीसंत अपने स्वजनों व पारिवारिक मित्रों के साथ कैंची धाम स्थित नीम करौरी आश्रम पहुंचे। भारतीय तेज गेंदबाज ने बाबा के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा की कैंची धाम आने की बहुत समय से इच्छा थी आज बाबा के आदेश से कैंची धाम पहुंचने का सौभाग्य मिल ही गया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने तेज गेंदबाज को प्रसाद भेंट कर बाबा की लीलाओं की जानकारी दी। श्रीसंत के पहुंचने की सूचना पर मंदिर के मुख्य गेट पर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। तेज गेंदबाज ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। आत्मियता के साथ प्रशंसकों से मुलाकात की। लगभग एक घंटे से भी अधिक तक आश्रम में रुकने के बाद श्रीसंत गंतव्य को रवाना हो गए।
