🔳 डेढ़ करोड़ रुपये के बजट से मिली है सड़क को स्वीकृति
🔳 निर्माण कार्य शुरु होने पर ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी
🔳 सड़क निर्माण होने से सैकड़ों परिवारों को मिलेगा लाभ
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

सुयालबाड़ी ढोकाने मोटर मार्ग से छिमी से मटेला होते हुए तोला भूमिया देव मंदिर मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ किया। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से अस्तित्व में आने वाले मोटर मार्ग से सैकड़ों परिवारों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। मोटर मार्ग का कार्य शुरु होने से ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की।
बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत डेढ़ करोड़ रुपये के बजट से स्वीकृत छिमी मटेला होते हुए तोला भूमिया देव मंदिर निर्माण कार्य शुरु हो गया। विधायक सरिता आर्या ने विशेष पूजा अर्चना के साथ मोटर मार्ग निर्माण का कार्य शुरु करवाया। विधायक ने कहा की सरकार गांवों के विकास को संकल्पबद्ध है। गांव गांव सड़क निर्माण के जरिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक को कई समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। विधायक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, भुवन आर्या, मदन कैड़ा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।