🔳 समाचार प्रकाशित होते ही कर दिया मलबे के ढेर का निस्तारण
🔳 प्रस्तावित पैट्रोल पंप परिसर में लगा था मलबे का ढेर
🔳 मलबा हटने से जल्द पंप संचालन की जगी उम्मीद
🔳 कार्यों के गति पकड़ने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस
🔳 हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन है पैट्रोल पंप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन पैट्रोल पंप की धीमी गति से हो रहे कार्यों पर तीखी नजर समाचार पोर्टल पर समाचार प्रकाशित होते ही बड़ा असर हुआ है। कार्यदाई संस्था ने पहले चरण में पंप परिसर में लगे मलबे का निस्तारण कर दिया है। कार्य शुरु होने से अब पैट्रोल पंप के जल्द संचालन की उम्मीद भी जग गई है।
दो वर्ष पूर्व हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में पेट्रोल पंप निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने के बावजूद अब तक पैट्रोल का संचालन शुरु न होने तथा वर्तमान में निर्माण कार्यों के बेहद धीमी गति से होने व भूमि पर मलबे का ढेर लगे होने का मामला बीते रविवार को तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। पंप निर्माण में हो रही लेटलतीफि पर स्थानीय व्यापारियों की आवाज को भी प्रमुखता से उठाया। समाचार के प्रमुखता से प्रकाशित होते ही कुमाऊं मंडल विकास निगम की कार्यदाई संस्था हरकत में आ गई है। कार्यदाई संस्था ने पैट्रोल पंप परिसर में लगे मलबे के ढेर को जेसीबी मशीन की मदद से निस्तारित कर दिया वहीं निर्माण कार्य भी तेज कर दिया गया है। मलबा निस्तारण होने से अब जल्द ही संचालन को पंख लगने की उम्मीद है। पैट्रोल पंप संचालन के लिए टैंक व अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, देवेश कांडपाल, गोधन सिंह बर्गली, योगेश कांडपाल, फिरोज अहमद, गोविंद सिंह नेगी आदि ने पैट्रोल पंप निर्माण से संबंधित समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने पर खुशी व्यक्त कर तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।