🔳 1500 मीटर दौड़ में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़ा
🔳 कबड्डी में घंघरेठी सबसे अधिक अंक जुटाकर बनी विजेता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जीतुवापीपल में हुई प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जीतुवापीपल में खेल महाकुंभ के तहत हुई खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने खूब पसीना बहाया। कबड्डी प्रतियोगिता में घंघरेठी की टीम विजेता बनी। 1500 मीटर दौड़ में नमन जोशी सबसे तेज दौड़कर विजेता बने। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्राम प्रधान पटोडी सुनस्यारी विरेन्द्र सिंह तथा पूर्व ग्राम प्रधान गणेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतिभागियों से उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अंडर 14 आयु वर्ग 60 मीटर दौड़ बालक में कार्तिक कुमार तथा 600 मीटर में सत्यम ने जीत दर्ज की। अंडर 19 आयु वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में ललित मोहन तथा 1500 मीटर नवीन जोशी सबसे तेज दौड़कर विजेता बने जबकि बालिका वर्ग में ललिता दरमाल विजेता बनी। कबड्डी में घंघरेठी ने जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य आंनद कश्मीरा ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। नौनिहालों के अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश कोहली, पीटीए अध्यक्ष सावित्री देवी, तारा पनेरु, प्रदीप सिंह मेहरा, रवि कुमार, राजेश बेलवाल, सुरेश जोशी, तारा सिंह नेगी, विमल कुमार, भारत भूषण, नरेश कुमार, पंकज कुमार, उर्वशी वर्मा, कमला भंडारी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
