🔳 बाबा नींब करौरी आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 सुबह से शाम तक लगी रही बाबा भक्तों की कतार
🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर की नव वर्ष की शुरुआत
🔳 व्यवस्था बनाने में जुटे रहा आश्रम प्रबंधन व पुलिस टीम
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

नव वर्ष पर देश विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रदालुओं की कतार लगी रही। बाबा नींब करौरी व सिद्धी मां के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने आश्रम परिसर में विशेष व्यवस्था बनाई। मुख्य गेट पर पुलिस की टीम मुस्तैदी से जुटी रही।
नववर्ष पर गुरुवार को सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही बाबा भक्तों की संख्या हजारों तक पहुंच गई। आश्रम से हाईवे से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बाबा भक्तों ने बाबा नींब करौरी व सिद्धी मां के जयकारों के साथ बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर प्रबंधन सदस्यों ने आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाई। देर शाम तक आश्रम में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। महाआरती में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मुख्य गेट पर व्यवस्था चाक चौबंद करने को एसपी ट्रैफिक डा. जगदीश चंद्र मय टीम मुस्तैदी से जुटे रहे। पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं को एक एक कर आश्रम में प्रवेश करवाया। आश्रम परिसर में भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के अनुसार नववर्ष पर करीब पच्चीस हजार से अधिक श्रदालुओं ने बाबा नींब करौरी के दर पर मत्था टेका।

error: Content is protected !!