🔳 प्रतिद्वंद्वी टीमों को रोमांचक मुकाबले में हराकर बनी विजेता
🔳 कबड्डी बालक वर्ग में बेतालघाट की टीम ने की जीत दर्ज
🔳 विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 मिनी स्टेडियम बेतालघाट में हुई प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

मिनी स्टेडियम बेतालघाट में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी व खो खो की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। खो खो बालिका व बालक वर्ग में गरमपानी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
बुधवार को मिनी स्टेडियम बेतालघाट में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो व कबड्डी के रोमांचक मुकाबले खेले गए। आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों खेल प्रेमी मुकाबलों का लुत्फ उठाने मिनी स्टेडियम पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। अंडर 14 खो खो बालिका वर्ग में गरमपानी की टीम बेतालघाट को हराकर विजेता बनी। ज्योलीकोट की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग खो खो में भी गरमपानी की टीम विजेता रही। अंडर-19 आयु वर्ग कबड्डी बालक में बेतालघाट की टीम ने गरमपानी को शिकस्त दी। बालिका 14 आयु वर्ग में बेतालघाट की टीम ने दाड़िमा को हराया। खेलों के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी इमरान खान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार, केडी सिंह, महेंद्र कुमार पाल, प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा, राजकुमार भंडारी, प्रताप बोहरा, सत्यदेव, गिरीश देवराड़ी, यशवंत हाल्सी, ललित राजकुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!