🔳 बीआरसी सभागार में बीएलओ को दी गई अहम जानकारियां
🔳 गंभीरता के साथ तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
🔳 बीएलओ एप के संबंध में भी जानकारी की गई साझा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बीआरसी मुख्यालय बेतालघाट में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विधानसभा निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनर्निक्षण की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। बीएलओ से सभी कार्यो को जिम्मेदारी के साथ तय समय पर पूरा करने का आह्वान किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड व जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को बीआरसी सभागार में आगामी विधानसभा निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तैयारी के संबंध में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र -58 नैनीताल (अनुसुचित जाति आरक्षित) के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आईटीआई बेतालघाट के जिला स्तरीय प्रशिक्षण अधिकारी राजेंद्र पांडे ने कई अहम बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया। नामावली से संबंधित कार्य को अति महत्वपूर्ण तथा जिम्मेदारी के साथ निर्धारित तिथि तक पूरे करने की अपील की। उच्चाधिकारियों के आदेश का अक्षर: पालन कर जानकारी साझा करने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नैनीताल से सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे व नीरज साह ने बीएलओ एप के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण व मार्गदर्शन किया।इस दौरान राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल, हेमंत दरमाल, कपिल कुमार, सागर बधानी, प्रीति कुमारी, प्रेमा बिष्ट, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद चंद्र आदि मौजूद रहे।