🔳 स्मरणोत्सव कार्यक्रम के तहत जीआइसी भुजान में हुए कार्यक्रम
🔳 एनसीसी कैडेट्स ने रोपित पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुए स्मरणोत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे रोप देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में निहारिका, निबंध में भूमिका राणा तथा भाषण में विशाल रावत विजेता बने।
सोमवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने वंदे मातरम की महत्वत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि नायब सूबेदार दलजीत सिंह ने एनसीसी को समाज व देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। कैडेट्स से भी कई अहम जानकारियां साझा की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। देश भक्ति थीम पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में निहारिका विजेता बनी जबकि विशाल रावत दूसरे व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में भूमिका राणा पहले, पल्लवी जोशी दूसरे तथा प्रियंका नैनवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विशाल रावत भाषण प्रतियोगिता के विजेता बने। हर्षित मेहरा दूसरे व दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान एनसीसी के सीनियर विंग सीटीओ देवेंद्र राम, जूनियर विंग सीटीओ पूरन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
