🔳 जीआइसी भुजान में हुए कार्यक्रम में दी गई अहम जानकारियां
🔳 पढ़ाई के साथ लोक कलाओं, संस्कृति व परंपरा के ज्ञान को बताया जरुरी
🔳 चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 मिट्टी के रंग तक कला व सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

भारतीय लोक कलाओं, पारंपरिक संस्कृति व रचनात्मक प्रतिभाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा बच्चों को कला के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से मिट्टी के रंग तक कला व सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में विभिन्न कार्यक्रम हुए। चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया।
सोमवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों को देश की संस्कृति व परंपरा की जानकारी होना आवश्यक है। मिट्टी के रंग तक कला व सांस्कृतिक संस्था की संस्थापक एडवोकेट डा. पूनम ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य भारतीय लोक कलाओं, पारंपरिक संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा बच्चों को कला के प्रति प्रेरित करना है। संस्था निरंतर विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में कला संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर रही है। डा. पूनम ने विद्यार्थियों को देश की संस्कृति व परंपरा से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की। चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष सुमित कुमार धीमान, विनीता वेनवाल, उपसचिव सुषमा दास, कोषाध्यक्ष संगीता कोठारी, लीगल एडवाइजर सतीश कुशवाहा, डॉ. नेहा गुप्ता, शिवांगी गंगवार, पूरन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।