🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुआ समारोह
🔳 34 मेधावियों व ब्लॉक खेल समन्वयक तथा व्यायाम शिक्षक भी हुए सम्मानित
🔳 मेधावियों से किया गया भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 34 मेधावी तथा राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने वाले हर्षित व तनुजा को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेधावियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
सोमवार को विद्यालय सभागार में हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी, डा. दीप रिखाडी व ग्राम प्रधान भावना पडियार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। वक्ताओं ने कहा की विद्यालय स्तर पर मिले बेहतर प्रशिक्षण से क्षेत्र के मेधावियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर पहचान बनाने वाले 34 तथा राष्ट्रीय स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने वाले जीआइसी बेतालघाट के हर्षित व जीआइसी धनियाकोट की तनुजा को सम्मानित किया गया। बेतालेश्वर सेवा समिति ने भी मेधावियों का सम्मान किया। मेधावियों का मार्ग दर्शन करने पर ब्लॉक खेल समन्वयक केडी सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान कविता परिहार, सत्यदेव, संजय शर्मा, जगदीश विद्यार्थी, दिलिप फर्त्याल, राजपाल, मोहन लाल, एबी सिंह आदि मौजूद रहे।