🔳 करीब दो लाख बाबा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
🔳 विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरु हुआ श्री हनुमान चालीसा पाठ
🔳 12 जून की सुबह से होगा अखंड रामायण पाठ
🔳 14 को हवन के बाद 15 जून को होगा प्रसाद वितरण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध नींब करौरी आश्रम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियां शुरु हो गई है। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ का श्रीगणेश हो गया है। 12 जून की सुबह तक निरंतर हनुमान चालीसा के बाद अखंड रामायण पाठ तथा 14 को हवन व पूर्णाहुति के बाद 15 जून को प्रसाद वितरण होगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार स्थापना दिवस पर करीब दो लाख से अधिक बाबा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
हाईवे पर कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध नींब करौरी आश्रम में प्रतिवर्ष 15 जून को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। प्रसाद के रुप में मालपुए का वितरण होता है। मालपुए बनाने को आगरा से विशेष कारीगर कैंची धाम पहुंचते हैं। स्थापना दिवस पर बाबा के दर पर मत्था टेकने को देश के कोने कोने से बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचते हैं। इस वर्ष स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो गई है। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद हनुमान चालीसा पाठ का श्रीगणेश भी हो गया है। 12‌ जून की सुबह तक निरंतर हनुमान चालीसा पाठ के बाद अखंड रामायण पाठ शुरु होगा जबकि 14 को हवन के बाद 15 जून को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करीब तीन सौ से अधिक कारसेवक आश्रम परिसर के अंदर प्रसाद वितरण समेत अन्य व्यवस्थाएं संभालेंगे जबकि अन्य व्यवस्थाएं पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के जिम्मे होगी। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह के अनुसार स्थापना दिवस पर करीब दो लाख के आसपास बाबा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही है।