◾ रामनगर – सेठी मार्ग पर पुलिस के चैकिंग अभियान में हुआ खुलासा
◾ आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट पुलिस ने रोजमर्रा की सामग्री की बिक्री की आड़ में शराब तस्करी कर रहे तस्कर को मय अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब तस्करी में अनोखा तरीका इस्तेमाल किए जाने से लोग भी हैरत में हैं।
बेतालघाट थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेठी – रामनगर मोटर मार्ग पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। बगैर कागजात व तेज रफ्तार वाहन दौड़ा रहे वाहन चालकों के चालान काट जुर्माना वसूला गया। रामनगर से बेतालघाट की ओर जा रही वैन को पुलिस टीम ने रोक कागजात दिखाने को कहा। चालक पैठपडा़व, रामनगर निवासी राहुल अग्रवाल सकपका गया। शक होने पर वाहन की तलाशी ली गई जिसमें रोजमर्रा की सामग्री के बीच चार पेटी शराब छुपा कर रखी गई थी। पुलिस ने वाहन सीज कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार शराब तस्करी पर अंकुश को लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों को बख्सा नहीं जाएगा। इस दौरान एसआई गौरव जोशी,दीपक सामंत, जगदीश धपोला आदि मौजूद रहे।