◾बाजार में बनाए गए स्पीड ब्रेकर से कई बाइक सवार रपट कर हो रहे थे चोटील
◾ लगातार उठाया जा रहा था ब्रेकर हटाए जाने का मुद्दा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र में बने खतरे के स्पीड ब्रेकर को आखिरकार हटा दिया गया। स्पीड ब्रेकर में उछल कर कई बाइक सवार चोटिल हो जा रहे थे वही बड़े वाहनों के भी उछलकर अनियंत्रित होने का खतरा बना हुआ था। समाचार पोर्टल तीखी नजर ने मामले को जोर-शोर से उठाया और खतरा बन चुके स्पीड ब्रेकर को हटा दिया गया।
भुजान बाजार क्षेत्र में पटवारी चौकी के नजदीक स्पीड ब्रेकर खतरे का सबब बन चुका था। कई बाइक सवार रपट कर चोटिल हो गए। रात के वक्त खतरा दोगुना बढ़ता जा रहा था।बड़े वाहनों के भी असंतुलित होने का खतरा बढ़ते ही जा रहा था। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने लोगों की आवाज को धार दी तथा मुद्दा जोर-शोर से उठाया। सोमवार को स्टेट हाईवे पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर को हटा दिया गया। स्पीड ब्रेकर के हटने से अब आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।

error: Content is protected !!