🔳पेयजल संकट से परेशान ग्राम प्रधान ने एसडीएम को भेजा ज्ञापन
🔳घंघरेठी गांव में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीण परेशान
🔳विद्यालय में भी पड़ा अकाल, नौनिहाल घरों से पानी लेकर पहुंच रहे स्कूल
🔳जल्द व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने का ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेठी गांव में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों का पारा चढ़ने लगा है‌। गांव में नलों से पानी की बूंद नहीं टपक रही जबकी कोसी नदी को श्रमिक प्रदूषित कर रहे हैं जिसके कारण गांव के बाशिंदे पानी के लिए मोहताज हो चुके हैं। ग्राम प्रधान ने एसडीएम को ज्ञापन भेज गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।

कोसी नदी से सटे घंघरेठी गांव के सैकड़ों परिवार लंबे समय से बूंद बूंद पानी को मोहताज हो चुके हैं। पानी के लिए दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतो को रुख करना मजबूरी बन चुका है। तपती धूप में भी ग्रामीण सिर पानी के बर्तन ढोकर घरों तक पहुंचा रहे हैं। गांव में स्थित विद्यालय में भी पानी के संकट से नौनिहाल परेशान हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान कुंदन नेगी ने एसडीएम को ज्ञापन भेज बताया है की बीते दिनों लोडर मशीन ने गांव की पाइप लाइन तहस नहस कर डाली है। पेयजल संकट से लोग परेशान है। कोसी नदी को श्रमिक प्रदूषित कर रहे हैं जिससे नदी का पानी भी पीने लायक नहीं है‌। नदी के पानी से संक्रामक बिमारियों का खतरा बना हुआ है‌ ग्राम प्रधान ने जल्द पेयजल आपूर्ति को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी भी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर गांव के बाशिंदों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!