🔳 कार्यक्रम की तैयारियों को दिया जाने लगा अंतिम रुप
🔳11 अप्रैल को संयुक्त मजिस्ट्रेट करेंगी शुभारंभ
🔳 रणबांकुरे निभाएंगे ओड़ा भेंटने की रस्म
🔳 झोड़ा, चांचरी, धौस्याल प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
🔳 यातायात व्यवस्था के लिए भी किए जाएंगे विशेष प्रबंध

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर जैनोली, सैमधार क्षेत्र में चैतवा कौतिक 2024 की तैयारी तेज हो गई है। व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के साथ ही कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए समिति पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। खास बात यह है की इस वर्ष तीन दिनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत वरुणा अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।

ऐतिहासिक चैतवा कौतिक महोत्सव का 11 अप्रैल को रंगारंग आगाज होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल तीन दिनी महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। आयोजन समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता को तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम स्थल को विशेष रुप से सजाया जा रहा है। इस वर्ष मेला परिसर का भी विस्तार किया गया है।11, 12 व 13 अप्रैल को टैक्सी वाहन मेला स्थल पर प्रतिबंध होंगे जबकि आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता से आवाजाही कराई जाएगी। लोगों से सड़क में फैली निर्माण सामग्री को हटाए जाने का आह्वान किया गया है। झोड़ा , चांचरी व धौस्याल आदि प्रतियोगिताएं भी होगी। गांवो के रणबांकुरे ओड़ा भेंटने की रस्म अदा करेंगे। इसके लिए बकायदा अलग अलग गांवों में जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!