🔳अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड़ क्षेत्र में टल गया बडा़ हादसा
🔳हाइवे से सटी थुआ की पहाड़ी में आग लगने से बिगड़े हालात
🔳दिन भर जान हथेली पर आवाजाही करते रहे वाहन चालक व यात्री
🔳जंगलों में आग की घटनाओं से आमजन की जिंदगी पर बढ़ने लगा जोखिम

‌ ((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भोर्यो बैंड क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे जलते चीड़ के दरख्त की चपेट में आने से कई यात्री वाहन बाल बाल बच गए। लगातार पत्थर व जले पेड़ के टुकड़े गिरने से वाहन चालकों ने वाहन रोक दिए। जंगल में आग लगने से पत्थरों के गिरने का क्रम तेज हो गया है। कुछ देर बाद जान जोखिम में डाल वाहन चालकों ने वाहन आगे बढ़ाएं। दिन भर खतरे के बीच आवाजाही सुचारु रही।

हाइवे से सटी थुआ की पहाड़ पर लगातार आग धधकने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। एक ओर पाडली, दोपांखी, रामगाढ़ क्षेत्र में जगह जगह पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे तो वहीं अतिसंवेदनशील भोर्यो बैंड क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थरों के साथ चीड़ के पेड़ के टुकड़े हाइवे पर आ गिरे। आवाजाही कर रहा यात्रियों से भरा मैक्स वाहन पत्थरों व जली लकड़ी की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। वाहन चालक ने सूझबूझ का परिचय दे वाहन खतरनाक क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल दिया। लगातार पत्थर व जली लकड़ियां गिरने से आवाजाही कर रहे अन्य वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद यात्रियों ने जान हथेली पर रख हाइवे पर गिरे पत्थरों व जली लकड़ियां हटाई तब जाकर बामुश्किल वाहन आगे बढ़ सके। दिन भर खतरे की बीच आवाजाही सुचारु रही। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जंगलों में लगातार धधक रही आग पर काबू न किए जाने पर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया की लगातार जंगल आग से राख होते जा रहे बावजूद वन विभाग अनदेखी पर आमादा है।

error: Content is protected !!