◾सिरसा व नैनीपुल के व्यापारियों ने सीएम को ज्ञापन भेज लगाई गुहार
◾ अतिक्रमण मामले में राहत देने की उठाई मांग
◾ छोटा-मोटा व्यापार कर परिवार का पालन पोषण करने का दिया हवाला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अतिक्रमण मामले से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गरमपानी , खैरना, बेतालघाट के बाद अब सिरसा व नैनीपुल क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज अतिक्रमण मामले में राहत देने की मांग उठाई है। कहा है कि छोटा-मोटा व्यवसाय कर बच्चों का पालन पोषण किया जा रहा है। यदि व्यापारियों को उजाडा़ गया तो पूरा परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर एनएच प्रशासन के अतिक्रमण चिह्नित किए जाने के बाद से ही व्यापारी दहशत में है। वर्षों से छोटा-मोटा व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को अब भविष्य की चिंता सताने लगी है। गरमपानी, खैरना व बेतालघाट क्षेत्र के बाद अब हाइवे पर स्थित नैनीपुल व सिरसा क्षेत्र के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज राहत दिलाने की पुरजोर मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि वर्षों से व्यापारी छोटे-मोटे व्यवसाय से जुड़ अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। व्यापारियों का परिवार व्यवसाय पर ही निर्भर है पर अब अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद भविष्य की चिंता सताने लगी है। व्यापारियों ने बताया है कि यदि अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे लोगों को उजाडा़ गया तो परिवार के आगे भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा जिससे पूरा परिवार परेशानी का सामना करने को मजबूर होगा। व्यापारियों ने मामले को गंभीरता से ले अतिक्रमण मामले में राहत दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान सिरसा इंदू जीना, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन चुबडाल, व्यापारी नेता कुबेर जीना, बालमुकुंद जीना, सुरेंद्र सिंह, रुप सिंह, दीवान सिंह,धरम सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, शुभम सिंह, पुष्पा देवी, चंदन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
