🔳 धनियाकोट गांव में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳 भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से बांधा समां
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव स्थित देवी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास आचार्य भानू प्रकाश पांडेय ने माता रानी की लीलाओं का वर्णन किया। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
देवी मंदिर परिसर में सोमवार को धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। कथा व्यास आचार्य भानू प्रकाश पांडेय ने कथा पाठ करते हुए मां भगवती की लीलाओं का वर्णन किया। बताया की सच्चे मन से कथा श्रवण करने से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कहा कि धर्म की रक्षा व जगत कल्याण के लिए मां ने हमेशा अलग अलग रुपों में अवतार लिया है। कथा श्रवण को डोलकोट, बढेरी, बर्धो, सिमलखा, बादरकोट, तल्लाकोट, मल्लाकोट, हरोली, धारी, गरमपानी , खैरना समेत आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों माता भक्त कथा श्रवण को देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंहत पंकज गिरी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, राजेंद्र अधिकारी, नवीन जलाल, कमलेश जलाल, नवीन सिंह, राहुल सिंह, राजेंद्र सिंह, मन्नू बिष्ट, नीरज सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, पान सिंह, गोधन सिंह आदि मौजूद रहे।