🔳 लाइन के हवा में झूलने व वाहनों से टकराने का आरोप
🔳 पोलो की दूरी अधिक कर लापरवाही की भी शिकायत
🔳 मामले में कार्रवाई कर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक की ताड़ीखेत क्षेत्र में भारतीय दूरसंचार विभाग (बीएसएनएल) की इंटरनेट लाइन बिछाए जाने के कार्य में अनियमित की शिकायत प्रधानमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज हो गई है। स्थानीय ग्रामीण ने लाइन बिछाए जाने के कार्य में लापरवाह रवैया अपनाए जाने पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले लोहाली – चमड़ियां मोटर मार्ग से धारी, उल्गौर जाड़ापानी, ताड़ीखेत होते हुए थुआ गांव तक बीएसएनएल की इंटरनेट लाइन बिछाए जाने का कार्य गतिमान है। थुआ गांव निवासी ललित प्रसाद ने प्रधानमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है।पीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बताया कि इंटरनेट लाइन बिछाने में अनियमितता की जा रही है। पोल काफी दूर-दूर लगा दिए गए हैं जिससे लाइन हवा में झूल रही है जिससे मोटर मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों से तार टकरा रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना सामने आने का खतरा बना हुआ है। लाइन को गांव के समीप लाकर छोड़ दिया गया है जबकि नजदीक ही दो विद्यालय तथा सरकारी कार्यालय हैं। ललित प्रसाद में मामले में कार्रवाई कर व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।