🔳 जल्द होगा निशुल्क सदस्यता अभियान का श्रीगणेश
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने लिया निर्णय
🔳 कई बाजार क्षेत्रों में अस्तित्व में आएंगी नई ईकाईयां
🔳 व्यापारी हितों की रक्षा व संगठन की मजबूती को होगा कार्य
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर संगठनात्मक मजबूती को सदस्यता अभियान शुरु करने का निर्णय लिया है। संगठन के गरमपानी ईकाई के अध्यक्ष मनीष तिवारी के अनुसार व्यापारियों को संगठन की निशुल्क सदस्यता दिलाई जाएगी। व्यापारियों से किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। संगठन ने नई इकाईयों के गठन की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है।
संगठन की मजबूती व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कवायद तेज कर दी है। प्रदेश संगठन प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता के निर्देश पर नई इकाईयों के गठन के साथ ही सदस्यता अभियान शुरु करने का निर्णय लिया गया है। संगठन के गरमपानी ईकाई के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया की गरमपानी, खैरना, छड़ा, भुजान, पातली, सुयालबाड़ी, टूनाकोट, पिलखोली, नैनीपुल समेत तमाम बाजार क्षेत्रों में जल्द ही सदस्यता अभियान शुरु कर दिया जाएगा। सदस्यता अभियान के तहत व्यापारियों को निशुल्क सदस्यता दिलाई जाएगी। बताया की प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा व क्षेत्र की समस्यायों के समाधान को संघर्षरत है। जल्द ही कई अन्य बाजार क्षेत्रों में संगठन की नई इकाईयों का गठन कर दिया जाएगा।
