🔳 यात्रियों व पर्यटकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳 थोड़ी सी बारिश में पानी इकट्ठा होने से स्कूली बच्चे भी परेशान
🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में रोष
🔳 सड़क की हालत में सुधार किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे तिराहे तथा खैरना बाजार क्षेत्र में सड़क पर गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा पर्यटकों व यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
खैरना बाजार तथा रानीखेत पुल के समीप हाईवे पर गड्डे दुर्घटना का सबब बन चुके हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में रपटकर चोटिल होते जा रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आसपास के विद्यालयों को आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर जिम्मेदारों की कुभंकरणीय नींद नहीं टूट रही। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार कई बार खैरना बाजार व रानीखेत पुल के समीप गड्ढों को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है पर एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। अंदेशा जताया कि कभी भी बड़ी दुर्घटना सामने आ सकती है। बिशन सिंह जंतवाल, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, प्रेम नाथ गोस्वामी, गोविंद सिंह नेगी, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, संजय सिंह बिष्ट आदि व्यापारियों ने जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा है कि बाजार क्षेत्र की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
