🔳 बर्धो स्थित सुप्रसिद्ध कर्कटेश्वर मंदिर में हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 कोसी घाटी के शिव मंदिरों में भी उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया जलाभिषेक
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

श्रावण मास के पहले सोमवार को कोसी घाटी के मंदिर देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जुटी रही। बर्धो स्थित कौश्लैश्वर मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद सत्रह सदस्ययी शिवभक्तों का दल कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार रवाना हुआ।
सोमवार को शिव मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। खैरना स्थित शिवालय, काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्वर व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। महिलाओं ने भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। बर्धो स्थित सुप्रसिद्ध कौश्लेश्वर मंदिर में संत बनवारी गिरी की देखरेख में हुए धार्मिक अनुष्ठान के बाद पुष्कर सिंह, राजू, देवेंद्र, मनोज, हरीश, प्रमोद, गणेश, शंकर, संजय, भरत, गोपाल, पवन, गोविंद, गुड्डू पांडे, धन सिंह, मोहन आदि शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार रवाना हुए। क्षेत्रवासियों ने महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा पर रवाना किया। इस दौरान दिलीप सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, धीरज जोशी, हितेंद्र मेहरा, गोविंद सिंह, जीवन सिंह, बालम बोहरा, ईश्वर सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!