🔳 बेहद मिलनसार स्वभाव का होने से सबका था चहेता
🔳 पदमपुरी से सरना लौटते वक्त हुई दुर्घटना में गंवाई जान
[[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड घोड़ाखाल के दैनिक सुपरवाइजर पद पर तैनात कर्मी के वाहन दुर्घटना में जान गंवा देने पर बोर्ड कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। कहा की मृतक कर्मी बेहद मिलनसार स्वभाव के कारण सबका चहेता था। परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई।
सोमवार को घोड़ाखाल स्थित चाय फैक्ट्री में हुई बैठक में पदमपुरी से सरना गांव की लौटते वक्त वाहन दुर्घटना के शिकार हुए बोर्ड के दैनिक सुपरवाइजर जगदीश दानी के निधन पर दुख जताया गया। वक्ताओं ने कहा की जगदीश के बेहद मिलनसार स्वभाव के होने के साथ ही कार्य के प्रति समर्पण के कारण सबके चहेते रहे। कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे, नंदन कुमार, कमलेश उप्रेती, आन सिंह मेहरा, कमलेश पाटनी, लालमणि आर्या, मदन बिष्ट, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
