🔳अधिकारियों की अनदेखी का खूब फायदा उठा रहे ठेकेदार
🔳क्षेत्रवासियों ने लगाया जनहित से खिलवाड़ किए जाने का आरोप
🔳सरकारी बजट से किया जा रहे गुणवत्ताविहीन कार्यों पर उठाई कार्रवाई की मांग
🔳अधिशासी अभियंता बोले रुकवाएंगे कार्य, होगी कार्रवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी – खैरना बाजार को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए छह करोड़ रुपये की भारी भरकम लागत से किया जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों में सरकारी बजट ठिकाने लगाने का खुलेआम खेल किया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी का फायदा उठा ठेकेदार मानकों के उलट पानी में ही सुरक्षा को बनाए जाने वाले चैकडैम के निर्माण में जुटे हैं। मामले की सूचना पर अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने कार्य रुकवाने व कार्रवाई करने का दावा किया है।
तीन वर्ष पूर्व आपदा से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा। शिप्रा नदी के उफान से एक दर्जन से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए जबकि तीन आवासीय भवन पूर्णत: ध्वस्त हुए। बाढ़ के थपेड़ो से बाजार क्षेत्र को बचाने की मांग उठी तो राज्य सरकार ने भी जनहित को देख तत्काल छह करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि स्वीकृत कर दी। क्षेत्रवासियों को उम्मीद जगी की बाढ़ सुरक्षा कार्यों से काफी हद तक जान-माल की सुरक्षा हो सकेगी पर विभागीय अनदेखी व अधिकारियों की कार्यप्रणाली से ठेकेदार मनमानी पर उतारु हो चुके हैं। कई बार टोकने के बावजूद मनमानी बढ़ते ही जा रही है।आलम यह है कि नदी क्षेत्र में आबादी की ओर बगैर पानी हटाए चेकडैम निर्माण किए जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा कार्यों की मजबूती पर सवाल उठना लाजिमी है। भारी भरकम लागत से किया जा रहे निर्माण कार्यो की निगरानी को सरकारी कर्मचारियों की तैनाती तक नहीं है ऐसे में ठेकेदार मनमानी पर उतारु है। बजट ठिकाने लगाने को धड़ल्ले से मानकों को ताक पर रख निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।स्थानीय गंगा सिंह पिनारी, धन सिंह, कैलाश सिंह, शांति देवी, विरेंद्र सिंह आदि ने गुणवत्ताविहीन कार्यों पर गहरा रोष जताया है‌ क्षेत्रवासियों ने विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ताविहीन कार्य किए जाने का आरोप भी लगाया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा के अनुसार तत्काल कार्य रोकने के निर्देश दिए जाएंगे। गुणवत्ता विहीन कार्य बर्दाश्त नहीं होंगे। जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

error: Content is protected !!