🔳सुयालबाड़ी क्षेत्र में हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बामुश्किल भगाया
🔳कुछ देर फिर आ धमका गुलदार का जोड़ा, ग्रामीण भयभीत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में आबादी तक पहुंच मवेशियों को शिकार बनाने के बाद अब गुलदार घरों को अंदर तक घुसने का प्रयास करने लगे हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सुयालबाड़ी क्षेत्र में गुलदार का जोड़ा आबादी के बीच स्थित घर की चौखट तक पहुंच गया। हो हल्ला करने के बाद बामुश्किल दोनों को भगाया जा सका। कुछ देर बाद फिर गुलदारों के आबादी तक पहुंचने से दहशत फ़ैल गई।
बेतालघाट तथा रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में गुलदार आंतक का पर्याय बन चुके हैं। आए दिन मवेशियों को ढेर कर निवाला बनाने के बाद अब गुलदार इंसानों पर भी हमलावर होने के साथ ही घरों के अंदर तक घुसने का प्रयास कर रहे हैं। हाइवे से सटे सुयालबाड़ी गांव में गुलदार का जोड़ा स्थानीय भाष्कर कर्नाटक के घर तक पहुंच गया। भास्कर की माता आंगन में विमला भोजन तैयार कर रही थी जबकि दादी आंनदी देवी समीप ही कमरे में आराम कर रही थी। एकाएक गुलदार का जोड़ा आंगन से होता हुआ दादी के कमरे बंद दरवाजों को पांव से खोलने का प्रयास करने लगा। दो गुलदारों को भाष्कर व उसकी माता विमला ने हो हल्ला मचाया। आसपास के लोग भी हल्ला कर उनकी मकान की ओर दौड़े। बामुश्किल गुलदार जंगल की ओर भागे। समीप ही सीएचसी सुयालबाड़ी के कर्मचारी भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया गया। कुछ देर बाद फिर दोनों गुलदार आबादी के नजदीक देखें गए। खौफजदा ग्रामीण घरों में दुबक गए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को भी मामले की सूचना दे दी है।

error: Content is protected !!