🔳लंबित पड़े कार्यो को जल्द शुरु करवाए जाने का किया गया था दावा
🔳लंबा समय बीतने के बावजूद स्थिति जस की तस
🔳आधे अधूरे कार्यों से खतरा हो चुका दोगुना, लगातार बढ़ रहा जोखिम
🔳 कार्यदाई संस्था के आगे अफसर हुए लाचार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अफसरों के बड़े-बड़े दावे फेल हो चुके हैं। खतरे वाले स्थानों पर कार्य अधूरे छोड़े जाने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ चुका है। बजट मिलने के बावजूद कार्य अधूरे होने से व्यापारियों व आवाजाही करने वाले यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई है। सहायक अभियंता आरसी पांडे के अनुसार दोबारा कार्यदाई संस्था को चेतावनी नोटिस दिया जाएगा।
अल्मोड़ा हाईवे पर हालत लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पहले प्राकृतिक आपदा की मार झेलने के बाद हाईवे बदहाल हो चुका हो चुका है अब करोड़ों का बजट मिलने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। हाईवे पर रोजाना हजारों वाहन आवाजाही करते हैं ऐसे में यात्रियों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। अति संवेदनशील रामगाढ़, रातीघाट व कैंची क्षेत्र में कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं। जिससे खतरा और अधिक बढ़ चुका है। बीते दिनों एनएच के अफसरों ने दिल्ली की कार्यदाई संस्था से जल्द कार्य शुरू करवाने के दावे तो खूब किए पर लंबा समय बीतने के बावजूद दिल्ली की कार्यदाई संस्था की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही जिसका खामियाजा आवाजाही करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। दुर्घटना के खतरे के साथ ही जाम भी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बावजूद अब तक खतरे वाले स्थानों पर कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। व्यापारी नेता गोधन सिंह बर्गली ने आरोप लगाया है कि अफसरों की कार्यप्रणाली लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है करोड़ों का बजट मिलने के बावजूद हालात बद से बद्तर हो चुके हैं। पूर्व में जगह-जगह किया गया डामरीकरण भी उखड़ने लगा है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, संजय सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह आदि ने अधिकारियों के रवैए पर रोष जताया है‌। एनएच के सहायक अभियंता आरसी पांडे के अनुसार कार्यवाही कंपनी को दोबारा नोटिस दिया जाएगा। जल्द कार्य भी शुरु करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!