🔳 मेडिकल में हुई शराब के नशे में होने की पुष्टि
🔳 विशेष चैकिंग अभियान के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे
🔳 सीज हुई स्कूटी, पांच अन्य वाहन चालकों का भी चालान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर विशेष चैकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार युवक को पुलिस कर्मियों से उलझना भारी पड़ गया। मेडिकल में युवक के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने स्कूटी सीज कर दी जबकी 21 हजार रुपये का चालान भी कर दिया। एमबी एक्ट में पांच अन्य वाहन चालकों के भी चालान किए गए।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के दौरे को लेकर पुलिस ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों के उल्लघंन पर पांच वाहन चालकों के चालान कर जुर्माना वसूला। चैंकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा से नैनीताल की ओर जा रहे स्कूटी सवार चोरगलिया निवासी आयुष को रोका गया। तभी स्कूटी सवार का अकारण ही पुलिस से उलझने लगा। युवक के व्यवहार से शक होने पर पुलिस ने सीएचसी गरमपानी में उसका मेडिकल करवाया जिसमें युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल स्कूटी सीज कर दी। वाहन से संबंधित अन्य कागजात भी नहीं मिले। पुलिस ने युवक का 21 हजार रुपये का चालान भी कर दिया। चौकी प्रभारी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!