🔳 अलग अलग स्थानों पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया शुरु
🔳 जगह जगह पहाड़ी से गिरे मलबे को भी हटाया
🔳 सितंबर में हुई बारिश से मोटर मार्ग पर ठप पड़ी है आवाजाही
🔳 सुनियाकोट गांव के पचास से अधिक ग्रामीण श्रमदान में जुटे
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से समीपवर्ती सुनियाकोट गांव के नजदीक तक बनी सड़क की बदहाल स्थिति की जिम्मेदारों के सुध न लेने पर आखिरकार ग्रामीणों ने सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारों को दुरुस्त करने का बीड़ा उठा लिया है। अलग अलग स्थानों पर क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण को करीब पचास से अधिक ग्रामीण जुटे रहे।
बीते सितंबर में मूसलाधार बारिश के कारण काकड़ीघाट से सुनियाकोट – सौन कुटोली मार्ग पर जगह जगह मलबा गिरने व सुरक्षा दीवारों के ध्वस्त होने से आवाजाही पूर्णतः ठप हो गई। मोटर मार्ग के बंद होने से गांव के लोग परेशान हो गए। बीते दिनों गांव के बुजुर्ग को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना गया। ग्रामीणों ने लगातार सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई पर सुनवाई न हो सकी। जिम्मेदारों की अनदेखी से परेशान गांव के करीब पचास से अधिक ग्रामीण रविवार को मोटर मार्ग पर पहुंचे। श्रमदान की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया। महिलाओं ने क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण को पत्थर इकठ्ठा करने शुरु किए। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार के अनुसार जब लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो सकी तो गांव के लोगों ने खुद ही सड़क को दुरुस्त करने का फैसला लिया। गांव को जोड़ने वाली सड़क पर जगह जगह गिरे मलबे को हटाने का कार्य शुरु करने के साथ ही अलग अलग स्थानों पर क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण कार्य भी शुरु कर दिया गया है उम्मीद जताई की जल्द ही मार्ग आवाजाही लायक बना दिया जाएगा। श्रमदान में जुटी महिलाओं ने भी जिम्मेदारों की उपेक्षा पर रोष जताया। आरोप लगाया की जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जब कोई सुध नहीं ली गई तो खुद ही सड़क की हालत में सुधार का जिम्मा उठा लिया है। कहा की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की लोकसभा चुनाव की भांति आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान पूरन सिंह, कैलाश सिंह, चंदन सिंह, हरीश मेहरा, बचे सिंह, पदम सिंह, हरीश, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, खष्टी देवी, खड़क सिंह, देव सिंह, संतोष, प्रीतम परिहार, पान सिंह आदि मौजूद रहे।




