🔳 जिला पंचायत व पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
🔳 एकाएक चले अभियान से व्यापारियों में हड़कंप
🔳 कोसी व शिप्रा नदी क्षेत्र में कूड़ा डालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
जिला पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल व कूड़ा फैलाने वालों को खिलाफ ताबड़तोड़ चालान किए। गरमपानी, खैरना तथा छड़ा बाजार क्षेत्र में 21 व्यापारियों पर साढ़े दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। चेतावनी दी की नदी क्षेत्र में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में जिला पंचायत नैनीताल व खैरना पुलिस की टीम में संयुक्त अभियान चलाकर दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। संयुक्त टीम के एकाएक चले अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने कूड़े का सही ढंग से निस्तारण न करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 21 दुकानदारों के चालान कर साढ़े दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। व्यापारियों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा जहां तहां कूड़ा न फैलाने का आह्वान किया। चेताया की नियमों के उल्लघंन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोसी व शिप्रा नदी में कूड़ा डालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान कर अधिकारी जिला पंचायत विजय सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, इतीश कुमार, पंकज जोशी, दर्शन चौधरी, मान सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
