🔳 प्रतिद्वंद्वी टीमों को रोमांचक मुकाबले में हराया
🔳 हिमगिरि स्टेडियम मोना में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के मोना स्थित हिमगिरि स्टेडियम में खेली स्व. गीता देवी मेमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप के पहले मुकाबले में नथुवाखान व्यापार मंडल तथा दूसरे मैच में अल्मोड़ा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। रोमांचक जीत के साथ दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
बुधवार को क्रिकेट चैम्पियनशिप का पहला मुकाबला नथुआखान व्यापार मंडल व राॅयल मौना के बीच खेला गया। व्यापार मंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रजत ने 38 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द रॉयल मौना की टीम 15 ओवर में 149 रन ही बना सकी और मुकाबला 26 रन से हार गई। दूसरा मुकाबला सोलर इलेवन व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। सोलर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 100 रन बनाए। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम ने विजेंद्र के शानदार 53 व मोहित के नाबाद 37 रन की बदौलत मात्र 7.5 ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। शानदार जीत के साथ व्यापार मंडल नथुआखान व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
