🔳 बेतालघाट ब्लॉक के ताड़ीखेत व थुआ गांव पहुंची टीम
🔳 छापेमारी अभियान की भनक लगते हैं तस्कर फरार
🔳 पुलिस ने मातृशक्ति को किया जागरुक
🔳 शराब बिक्री करने वालों की सूचना देने का किया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर खैरना पुलिस की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के अभियान की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने गांव की महिलाओं से अवैध शराब बिक्री रोकने को सहयोग की अपील की। विभिन्न कानूनी नियमों की जानकारी भी दी गई। मातृशक्ति ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया।
बुधवार को चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने ताड़ीखेत, थुआ ब्लॉक व आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने को ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम के गांव में पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर संभावित ठिकानों से फरार हो गए। पुलिस टीम ने गांव में कई जगह छापे मारे। गांव की महिलाओं के साथ बैठक कर कई अहम जानकारियां साझा की। कानूनी नियमों के बारे में बताया। शराब बिक्री रोकने को सूचना उपलब्ध कराने की अपील की। चौकी प्रभारी ने कहा की अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को बख्सा नहीं जाएगा। गांव की महिलाओं ने पुलिस को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा की गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। महिलाओं ने कहा की यदि जल्द शराब बिक्री नहीं रुकी तो छोटे छोटे स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आ जाएंगे। इस दौरान राजेंद्र सती, आनंद बल्लभ शास्त्री आदि मौजूद रहे।