🔳बिंदुखत्ता में लगे शिविर में जुटाई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳नेतृत्व क्षमता विकसित करने को दिया गया प्रशिक्षण
🔳26 दिसंबर से शिक्षकों का एडवांस कोर्स भी होगा शुरु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के पांच इंटर कॉलेज के स्काउट व गाइड ने बिंदुखत्ता में हुए चार दिवसीय तृतीय सोपान शिविर में प्रतिभाग कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 107 गाइड व 165 स्काउट्स ने हिस्सा लिया। बेतालघाट ब्लॉक सचिव दीपा पांडे के अनुसार शिविर में प्रतिभाग करना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
बिंदुखत्ता में चार दिवसीय तृतीय सोपान शिविर में बेतालघाट ब्लॉक के जीआइसी रातीघाट, ताड़ीखेत, जीतुवापीपल, धनियाकोट व तल्ली सेठी के नौनिहालों ने शिरकत की। शिविर में स्काउट व गाइड्स ने शिविर में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहां की शिविर के माध्यम से नौनिहालों में देश सेवा का जज्बा पैदा करने तथा सदाचार व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने की जानकारी दी गई। नेतृत्व क्षमता के गुर भी सिखाए गए। बेतालघाट ब्लॉक के जिला सचिव दीपा पांडे के अनुसार शिविर में जनपदभर से पहुंचे स्काउट व गाइड्स ने प्रतिभाग किया ऐसे में बेतालघाट ब्लॉक के नौनिहालों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अहम जानकारियां जुटाई है जो भविष्य में सहायक होंगी। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह व स्काउट गाइड के जिला सचिव एसएस जीना ने शिविर प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स को बधाई दी। दीपा पांडे को अनुसार 26 दिसंबर से एडवांस कोर्स की शुरुआत होगी। पूर्व में बेसिक कोर्स कर चुके शिक्षक एडवांस कोर्स में हिस्सा लेंगे।




