🔳चालीस किसानों को आवाजाही में करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳15 से ज्यादा परिवार जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर
🔳सिरोता नदी पर बना पुल आपदा में हुआ क्षतिग्रस्त आज तक नहीं ली गई सुध
🔳कास्तकारों ने दोबारा पुल निर्माण की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों के बाशिंदो का कोई सुधलेवा नहीं है इसका जीता जागता उदाहरण बन चुका है डूंगरा ग्राम पंचायत का डोलकिना तोक। करीब 15 वर्ष पूर्व इस तोक पर आवाजाही को सिरोता नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया बावजूद आज तक सुध नहीं ली जा सकी है। डोलकिना तोक में डूंगरा गांव के करीब चालीस किसानों की खेतीबाड़ी है। 15 से ज्यादा परिवार तोक पर रहते भी है इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है।
गांवों में पहले ही खेतीबाड़ी चौपट होने के कगार पर पहुंच चुकी है जंगली जानवरों का उत्पात व मौसम की बेरुखी से किसान परेशान हैं। लगातार नुकसान उठाना नियती बन चुका है। वहीं काकड़ीघाट – जाला मोटर मार्ग पर स्थित डूंगरा गांव के किसान भी तमाम परेशानियों से जूझ रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी किसानों पर भारी पड़ते जा रही है। गांव के चालीस से ज्यादा किसान सिरोता नदी के पार डोलकिना तोक पर खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करते हैं। वहीं तोक पर भी 15 से अधिक परिवार रहते हैं। स्थानीय कास्तकार भूपाल सिंह के अनुसार 15 वर्ष पूर्व सिरोता नदी पर बनी पुल नदी का बहाव तेज होने पर टूट गई। तब से आज तक सेतू की मरम्मत की सुध नहीं ली जा सकी है। किसान व डोलकिना तोक पर रहने वाले परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं। बरसात में नदी के पार स्थित कृषि भूमि पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है जिस कारण उपज खेतों में ही सड़क जाती है। आरोप लगाया की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही और लगातार उपेक्षा की जा रही है। किसान दीवान सिंह, बचे सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, तारा सिंह अमर सिंह, हिम्मत सिंह आदि ने जल्द पुल की मरम्मत किए जाने की मांग की है ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

error: Content is protected !!