🔳 स्कूटी के साथ चोरी की एक बाइक भी बरामद
🔳 बेतालघाट शराब पहुंचाने के बाद वापसी में दिया चोरी की घटना को अंजाम
🔳 पुलिस शातिरों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी
🔳 कई अन्य चोरी की घटनाओं का हो सकता है खुलासा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार से चोरी हुई स्कूटी की घटना का खैरना पुलिस की टीम ने खुलासा कर दिया है। हत्थे चढ़े आरोपितों से स्कूटी के साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई है। शातिर आरोपितों के बेतालघाट क्षेत्र में सरकारी शराब छोड़ने के बाद वापसी में स्कूटी पिकअप वाहन में डालकर ले जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस चोरों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
खैरना बाजार के व्यापारी पुष्कर सिंह परिहार की स्कूटी दुकान के आगे से चोरी होने की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंप मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। हरकत में आए चौकी प्रभारी रमेश पंत ने मय टीम घटना के खुलासे को बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति स्कूटी को धकेलते हुए गरमपानी बाजार की ओर लेकर जाते दिखा। पुलिस टीम ने एक एक कर कई सीसीटीवी फुटेज खंगाल जांच को आगे बढ़ाया। आखिरकार मंगलवार को भवाली क्षेत्र से हाल मानपुर पश्चिम, ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी, मूल निवासी चुरैना थाना बहेड़ी, बरेली निवासी धीरज मोर्या तथा एकता विहार, मानपुर पश्चिम निवासी अनुज कुमार को मय चोरी की गई स्कूटी व एक मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीन आरोपित हल्द्वानी से पिकअप यूके 04 भी सीबी 5313 से बेतालघाट की सरकारी शराब लेकर रवाना हुए थे। वापसी में खैरना से स्कूटी चोरी कर ली। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ की मोटरसाइकिल भी चोरी की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी खैरना रमेश पंत के अनुसार तीसरे वांछित अभियुक्त देवलचौड खाम, ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी निवासी प्रिंस बिष्ट का भी पता लगाया जा रहा है। तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल जा रहा है। जांच टीम में इस राजेंद्र सती, जगदीश धामी, आनंद बल्लभ शास्त्री आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!