🔳 एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
🔳 गैरखाल के नौनिहालों ने लोकनृत्य से बांधा समां
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमलखा में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल जीते। प्रतियोगिता में आसपास के तमाम विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य में जीपीएस गैरखाल की टीम ने शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी।
विद्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआइसी सिमलखा के प्रधानाचार्य आरसी गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा की सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का उद्देश्य नौनिहालों में आत्मविश्वास जगाने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने तथा व्यावसायिक कौशल सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें। प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में सिमलखा संकुल के लगभग एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायन, लोकनृत्य, कुर्सी दौड़, टीएलएम प्रदर्शनी समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। कुर्सी दौड़ में जीपीएस पालड़ी की नीलम तथा जूनियर वर्ग में खैराली बूंगा की विनीता विजेता बनी। लोकनृत्य में जीपीएस गैरखाल ने जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका हेमंत खाती, दयाकिशन व नवीन सिंह जलाल ने निभाई। एनपीआरसी चंद्रशेखर सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संचालन हरि किशोर ने किया। इस दौरान शिवनारायण यजुर्वेदी, नसरीन, बबलू सुयाल,प्रिया राणा आदि मौजूद रहे।




