🔳 कार्यकर्ताओं ने आपात बैठक कर जताई नाराजगी
🔳 फायर लाइन के लिए पेड़ों को काटने पर जताया रोष
🔳 वन विभाग पर ही लगाया जंगलों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
🔳 तल्ली सेठी गांव में समुदाय विशेष के जमीन खरीद फरोख्त पर भी गुस्साएं कार्यकर्ता
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट में हुई उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में जंगलात क्षेत्र में फायर लाइन के लिए काटे जा रहे पेड़ों के मामले में रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की जंगलों को बचाने के लिए जंगलों की बली दी जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में तल्ली सेठी क्षेत्र में समुदाय विशेष के जमीन खरीद फरोख्त का मामला भी जोरशोर से उठा।
मंगलवार को यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र रावत के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा की गांव गांव से लोग यूकेडी से जुड़ रहे हैं। बेतालघाट में संगठन का परिवार लगातार बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र ने कहा की वन विभाग जंगलों को बचाने का हवाला दे फायर लाइन निर्माण के नाम पर पेड़ों का काट रहा है जो बेहद निंदनीय है‌। पहाड़ की आबोहवा को साफ सुधार बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है बावजूद पेड़ों को काटा जा रहा है। साफ कहा की जंगलों को आग से बचाने को ठोस रणनीति तैयार की जानी चाहिए। पेड़ों का कटान कर जंगल नहीं बचाए जा सकते। दो टूक कहा की उत्तराखंड क्रांति दल वन विभाग की इस निति का पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में तल्ली सेठी गांव के समीप समुदाय विशेष के जमीन खरीद फरोख्त का मुद्दा भी जोरशोर से उठा। वक्ताओं ने जमीनों की खरीद फरोख्त पर सख्ती से रोक लगाए जाने की मांग उठाई। सर्वसम्मति से तय हुआ की दोनों ही मामलों में उत्तराखंड क्रांति दल गांवों के लोगों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। जनहित से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुन्ना भंडारी, खगेन्द्र पिनारी, भूपाल सिंह, भास्कर नेगी, भुपेंद्र बिष्ट, भुवन नेगी, धीरज भंडारी, जगत पडियार, तरुण गोस्वामी, प्रकाश गोस्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!