🔳 एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों का उपचार कर पहुंचाया अस्पताल
🔳 छड़ा बाजार के समीप रपटें स्कूटी सवार दो युवक
🔳 ओवरलोड वाहनों से गिर रही निर्माण सामग्री दो पहिया वाहन चालकों के लिए बनी मुसीबत
🔳 क्षेत्रवासियों ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर ओवरलोड वाहनों से गिरने वाली निर्माण सामग्री से स्कूटी सवार दो युवक रपटकर चोटील हो गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ छड़ा ईकाई की टीम ने घायल युवकों का प्राथमिक उपचार किया। गनीमत रही की दोनों युवक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया।
मंगलवार को बेरीनाग निवासी अंकित व दीवान हल्द्वानी से स्कूटी यूके 04 एपी 8410 में सवार होकर बेरीनाग की ओर रवाना हुए। दोनों युवक हाईवे पर छड़ा बाजार से आगे साईं मंदिर के समीप पहुंचे ही थे की हाईवे पर बिखरी निर्माण सामग्री की चपेट में आकर असंतुलित होकर रपट गए। दोनों युवक सामने से आ रही कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। गनीमत रही की कार चालक ने समय रहते वाहन रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर एसडीआरएफ छड़ा ईकाई के जवानों ने दोनों घायल युवकों का प्राथमिक कर अस्पताल भिजवाया। ओवरलोड वाहनों से लगातार निर्माण सामग्री हाईवे पर गिरने से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार रपटकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!