🔳 एसडीएम ने मय टीम बरसाती नाली व कलमठो का लिया जायजा
🔳 अधिकांश कलमठ मिले बंद, बरसाती नाली का भी बुरा हाल
🔳 एनएच के अधिशासी अभियंता को टीम भेजकर व्यवस्था में सुधार के निर्देश
🔳 बारिश के दौरान भारी परेशानी से जुझते है बाजार के लोग
🔳 निकासी बंद होने से घरों व दुकानों को रुख करता है बारिश का पानी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
मौसम के बदलते मिजाज को देख श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीएम तुषार सैनी की अगुवाई में विशेष टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में बरसाती नाली व कलयठो का निरीक्षण किया। बरसाती नाली व अधिकांश कलमठ बंद मिले। एसडीएम के अनुसार एनएच के अधिशासी अभियंता को जल्द टीम भेजकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसाती नाली व कलमठो के बंद होने से बरसाती पानी लोगों के घरों व दुकानों को रुख कर जाता है। जिससे स्थानीय लोगों को काफि नुकसान भी उठाना पड़ता है। निकासी को ठोस प्रबंधन ने होने से जलभराव भी बड़ी समस्या बन जाती है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने मय टीम स्थित का जायजा लिया। बाजार में बनी नाली का निरीक्षण किया गया। बाजार तथा हाईवे पर बने कलमठो की स्थिति भी देखी गई। निरीक्षण में अधिकांश कलमठ बंद पाए गए साथ ही कलमठ के आसपास दुर्घटना टालने को सुरक्षात्मक कार्य भी नदारद मिले। हाईवे के साथ ही आसपास के गांवों को जोड़ने वाले ग्रामीण सड़कों का भी निरीक्षण हुआ। एसडीएम तुषार सैनी के अनुसार बारिश में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए एनएच के अधिशासी अभियंता को टीम भेजकर बरसाती नाली व कलमठो को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। हिलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साफ कहा की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार नेहा टम्टा समेत राजस्व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
