🔳 नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में जीपीएस मल्ली सेठी की टीम बनी विजेता
🔳 माध्यमिक वर्ग में जीजीआइसी बेतालघाट ने मारी बाजी
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति से किया गया सम्मानित
🔳 राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अमेल में हुई प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में स्थित राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा के तहत हुए सपनों की उड़ान कार्यक्रम में एनपीआरसी बेतालघाट के तमाम विद्यालयों के मेधावियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्राथमिक वर्ग में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्ली सेठी की टीम विजेता बनी जबकि माध्यमिक स्तर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ एनपीआरसी समन्वयक हरीश चंद्र आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने मेधावियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरी। प्राथमिक वर्ग में हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमेल की टीम विजेता बनी जबकि बेतालघाट दूसरे व मल्ली सेठी तीसरे स्थान पर रहे। माध्यमिक वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की टीम ने जीत दर्ज की।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्ली सेठी की टीम दूसरे स्थान पर रही। लोकगायन प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में बेतालघाट पहले, मल्ली सेठी दूसरे व अमेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में मल्ली सेठी की टीम विजेता बनी जबकि जीजीआइसी बेतालघाट दूसरे पायदान पर रही। नुक्कड़ नाटक प्राथमिक वर्ग में मल्ली सेठी पहले व बेतालघाट दूसरे स्थान पर रहे। माध्यमिक वर्ग में जीजीआइसी बेतालघाट विजेता बना। संगीत के साथ कुर्सी दौड़ के प्राथमिक वर्ग में बेतालघाट की नाजिया विजेता बनी।जबकि अमेल की कविता बेलवाल दूसरे व मल्ली सेठी की कनिष्का तीसरे स्थान पर रही। माध्यमिक स्तर पर बेतालघाट के कार्तिक ने जीत दर्ज की जबकि मल्ली सेठी की गायत्री दूसरे व भगवती तीसरे स्थान पर रही। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमेल को सर्वश्रेष्ठ एसएमसी का खिताब दिया गया। टीएलएम मॉडल में जीपीएस अमल विजेता बना। जूनियर वर्ग में जीजीआइसी बेतालघाट पहले मल्ली सेठी दूसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार, दीपा भंडारी, गोविंद सिंह, हरीश चंद्र, भगवती अधिकारी, भुवन चंद्र जोशी, नीतू, विजय वर्मा, उमा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।




