◾ कैंची क्षेत्र में प्रसाद की दुकान पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
◾ गरमपानी, खैरना व बेतालघाट में भी हुई कार्रवाई
◾ एकाएक चले अभियान से व्यापारियों में हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेतालघाट, गरमपानी व कैंची क्षेत्र में ताबड़तोड़ अभिमान चलाया। मिठाई व किराना दुकानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग की गई। कैंची क्षेत्र में श्रद्धालु की शिकायत पर बेसन के लड्डू का सैंपल ले जांच को भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डा. आर राजेश कुमार के निर्देश पर हरकत में आए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार व बेतालघाट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। खाद्य विभाग के एकाएक चले अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कैंची क्षेत्र में श्रद्धालु की शिकायत पर प्रसाद की दुकान से बेसन के लड्डू का सैंपल ले जांच को भेजा गया जबकि गरमपानी – खैरना बाजार क्षेत्र में मिठाईयों की दुकान में साफ सफाई की स्थिति देखने के साथ ही दो दुकानों से बूंदी व बेसन की मिठाई का सैंपल लिया गया। किराना की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचने की चेतावनी दी गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खां के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। मिलावटी सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!